बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख रुपये घूस लेते पेशकार गिरफ्तार, मचा हड़कंप

शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेते ही उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद आयुक्त कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

Apr 2, 2026 - 16:02
Apr 2, 2026 - 16:16
बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख रुपये घूस लेते पेशकार गिरफ्तार, मचा हड़कंप

NEWS DESK : बिहार में निगरानी विभाग की टीम एकबार फिर एक्शन में है। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है और लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेर में निगरानी विभाग की टीम ने आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर एक पेशकार को 1.70 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

निगरानी की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में निगरानी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मुंगेर में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक कोर्ट केस में काम कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। 

पेशकार को रंगेहाथ दबोचा

शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेते ही उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद आयुक्त कार्यालय में हड़कंप मच गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मुंगेर में निगरानी विभाग की यह पहली ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0