डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर बना रफ्तार का नया रिकॉर्ड, 176 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, हाईस्पीड देख सहमे रेल यात्री

इस ट्रायल में पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद रहे। अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से ट्रैक, सिग्नल और सेफ्टी सिस्टम की बारीकी से जांच की गई

Mar 25, 2026 - 14:18
Mar 25, 2026 - 14:19
 0
डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर बना रफ्तार का नया रिकॉर्ड, 176 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, हाईस्पीड देख सहमे रेल यात्री

Indian Railways : बिहार-झारखंड रेल रूट पर स्पीड का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया होते हुए प्रधानखांटा तक ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार 176 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जो आम ट्रेनों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

रफ्तार का बना नया रिकॉर्ड

इस ट्रायल में पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद रहे। अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से ट्रैक, सिग्नल और सेफ्टी सिस्टम की बारीकी से जांच की गई ताकि भविष्य में तेज रफ्तार ट्रेनों का संचालन सुरक्षित तरीके से किया जा सके। रेलवे की योजना इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने की है। पहले डाउन लाइन पर ट्रायल किया गया और फिर अप लाइन पर लौटते हुए पूरे सेक्शन का निरीक्षण किया गया।

ट्रेन की स्पीड देख सहमे रेल यात्री

हालांकि, इतनी तेज रफ्तार के बीच रेलवे ने लोगों को सख्त चेतावनी भी दी है। ट्रायल के दौरान या उसके बाद भी किसी को पटरी के पास जाने से मना किया गया है। मवेशियों को भी ट्रैक से दूर रखने की सलाह दी गई है। रेल प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। तेज रफ्तार ट्रेनों के इस दौर में जरा सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। यह ट्रायल जहां आधुनिक रेलवे का संकेत है, वहीं आम लोगों के लिए सतर्क रहने का संदेश भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0