पश्चिम बंगाल में इस दिन होगा शपथ ग्रहण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बता दी तारीख़, ये बनेंगे मुख्यमंत्री!
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां रिकॉर्ड तोड़ वोट पड़ा था। इसका नतीजा ये हुआ कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में बंपर जीत हासिल करने में कामयाब हुई।
NEWS DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी को 79 सीटों पर समेट कर रख दिया है।
बंगाल में शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा
पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह होगा और इसकी घोषणा प्रधानमंत्री की ओर से की जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि SIR को लेकर जनता की मांग थी और लोग चाहते थे कि इसे लागू किया जाए।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां रिकॉर्ड तोड़ वोट पड़ा था। इसका नतीजा ये हुआ कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में बंपर जीत हासिल करने में कामयाब हुई। इसके अलावा असम और पुडुचेरी में भी बीजेपी जीत हासिल करने में कामयाब रही। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के अलावा असम और पुडुचेरी में भी शानदार जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।
हालांकि, इन सब के बीच पश्चिम बंगाल में मिली जीत के काफी ज्यादा मायने हैं। यहां 15 सालों से ममता बनर्जी की सरकार थी, जो आखिरकार खत्म हो गई। वहीं भाजपा की पहली सरकार में मुख्यमंत्री कौन होंगे इसे लेकर मंथन का दौर जारी है। सीएम पद के प्रमुख दावेदारों में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है, वहीं भाजपा के भीतर ऐसी भी चर्चा है कि किसी महिला नेत्री को राज्य की कमान सौपी जाए। अगले दो दिनों में इस पर अंतिम फैसला होगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











