रांची में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद घर में लाखों के सामान पर किया हाथ साफ, ले उड़े नकदी और जेवरात
घटना के समय घर पूरी तरह से बंद था, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मो. असलम जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से जेवरात और नकदी गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
RANCHI : झारखण्ड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है।
रांची में बेखौफ चोरों का तांडव
रांची के पिठौरिया में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक चोरों ने घर की छत के हिस्से को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बेहद सुनियोजित तरीके से पूरे घर की तलाशी ली और कीमती जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
घटना के समय घर पूरी तरह से बंद था, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मो. असलम जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से जेवरात और नकदी गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मामले को लेकर पिठौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0