बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, सम्राट सरकार से मिले भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला, 24 घंटे में काम पर लौटेंगे अधिकारी
राजस्व अधिकारियों ने कहा कि वे सम्राट सरकार पर भरोसा जताते हुए 24 घंटे के भीतर अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट जाएंगे। पिछले कई दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व और भूमि से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे।
PATNA : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि करीब 55 दिनों से जारी राजस्व अधिकारियों (RO) और अंचल अधिकारियों (CO) की सामूहिक हड़ताल अब समाप्त हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव जय सिंह के साथ हुई अहम बैठक के बाद दोनों संघों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे राज्य सरकार पर भरोसा जताते हुए अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आएंगे।
24 घंटे के अंदर काम पर लौटेंगे CO-RO
राजस्व अधिकारियों ने कहा कि वे सम्राट सरकार पर भरोसा जताते हुए 24 घंटे के भीतर अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट जाएंगे। पिछले कई दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व और भूमि से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। आम लोगों को दाखिल-खारिज, जमीन से जुड़े मामलों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब हड़ताल खत्म होने से इन सेवाओं के जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजस्व सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत सकारात्मक रही और उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन मिला है। इसी भरोसे के आधार पर उन्होंने काम पर लौटने का फैसला किया है। प्रशासन ने भी अधिकारियों से जल्द कामकाज सामान्य करने की अपील की है ताकि लंबित मामलों का निपटारा तेजी से किया जा सके। सरकार और अधिकारियों के बीच बनी सहमति को प्रशासनिक कामकाज के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।
सीके अनिल के बाद जय सिंह ने संभाली जिम्मेदारी
गौरतलब है कि बिहार में सम्राट सरकार ने इसी हफ्ते राजस्व अधिकारियों और अंचल अधिकारियों (CO) की हड़ताल के बीच बड़ा फैसला लेते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का ट्रांसफर कर दिया था। वहीं, सीके अनिल के ट्रांसफर के बाद उनकी जगह 2007 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी जय सिंह को तत्काल प्रभाव से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया। जय सिंह पहले से राजस्व भूमि सुधार विभाग के सचिव के साथ-साथ वित्त विभाग के भी सचिव (संसाधन) के अतिरिक्त प्रभार में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











