पलामू में दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की लूट, सीएसपी संचालक दंपति को गोली मार अपराधी फरार, इलाके में दहशत

इस घटना में अपराधियों ने करीब तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान लूट लिए हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार थे और पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही सीएसपी संचालक वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट शुरू कर दी।

Apr 13, 2026 - 17:13
पलामू में दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की लूट, सीएसपी संचालक दंपति को गोली मार अपराधी फरार, इलाके में दहशत

PALAMU : झारखण्ड में बेखौफ लुटेरों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम अपराधियों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार टेंपो स्टैंड के पास सीएसपी संचालक दंपति को निशाना बनाया है और तीन लाख रुपये नकद के साथ-साथ कई सामान भी लूट लिए हैं। इस लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने पति-पत्नी पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।  

तीन लाख नकद और सामान की लूट

इस घटना में अपराधियों ने करीब तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान लूट लिए हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार थे और पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही सीएसपी संचालक वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

वहीं, घायल सीएसपी संचालक इसराफिल अंसारी (52) ने बताया कि वे बरवाडीह से हुटार स्थित अपने सीएसपी केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और बैग छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़िता के पैर में लगी दो गोली

घटना के दौरान इसराफिल अंसारी की पत्नी समा परवीन भी उनके साथ थीं। अपराधियों ने उनके पैर में दो गोलियां मार दीं। एक गोली जांघ में और दूसरी घुटने के नीचे लगी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं। फिलहाल घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की धर-पकड़ की कोशिश तेज कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0