केपटाउन में शुरू हुई रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ की शूटिंग, रुबीना दिलैक ने दिखाई एक झलक
ENTERTAINMENT DESK : टीवी का लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में लौटने के लिए तैयार है। पिछले दो साल से इस शो का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि अब शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू हो चुकी है।
शो के सभी कंटेस्टेंट्स और होस्ट रोहित शेट्टी केप टाउन पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर कलाकार लगातार वहां की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। इस बार शो में नए चेहरों के साथ पुराने सीजन के कुछ चर्चित खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं, जिससे मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले सप्ताह में टीवी पर प्रसारित हो सकता है। दर्शक इसे कलर्स चैनल पर देख सकेंगे, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी शो स्ट्रीम किया जाएगा।
इस बीच टीवी अभिनेत्री रुबिना दिलैक ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने केप टाउन से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “तूफान से पहले की शांति”, जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शो में पहले से ज्यादा खतरनाक और रोमांचक स्टंट देखने को मिलेंगे।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर कौन सा खिलाड़ी अपने डर पर जीत हासिल कर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











