BIG NEWS : अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री के घर के ऊपर दिखा संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप, बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग, अंडरग्राउंड हुए मिनिस्टर
बताया जा रहा है कि ये ड्रोन जहां उड़ रहा था, वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। फिलहाल ड्रोन दिखने के बाद इन दोनों मंत्रियों के लोकेशन को बदल दिया गया है और अज्ञात जगह पर भेज दिया गया है।
NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि अमेरिका के वाशिंगटन स्थित मिलिट्री बेस पर एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया है, जिसके बाद पूरे वाशिंगटन को अलर्ट पर रख दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन जहां उड़ रहा था, वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। फिलहाल ड्रोन दिखने के बाद इन दोनों मंत्रियों के लोकेशन को बदल दिया गया है और अज्ञात जगह पर भेज दिया गया है।
अमेरिका में मचा हड़कंप
फिलहाल अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ड्रोन उड़ने के बाद यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान की कार्रवाई अमेरिका तक पहुंच गई है क्योंकि ईरान अब तक सिर्फ मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर निशाना साध रहा था। पहली बार कोई संदिग्ध ड्रोन अमेरिका में देखा गया है। अगर यह ड्रोन ईरान का निकलता है तो अमेरिका के लिए इसे बड़ा झटका माना जाएगा।
गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के कारण सुरक्षा अलर्ट पहले से बढ़ा हुआ है। इसी वजह से सेना संभावित खतरों पर कड़ी नजर रख रही है। फिलहाल संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद व्हाइट हाउस में इमरजेंसी मीटिंग भी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











