फ्रूट चाट के दीवाने हो जाएं सावधान!, सेहत पर भारी पड़ सकती है ये आदत, डॉक्टर्स की चेतावनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जब फल को काटा जाता है तो उसकी प्राकृतिक सुरक्षा परत खत्म हो जाती है। इसके बाद फल का अंदरूनी हिस्सा हवा, धूल और बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Mar 21, 2026 - 18:10
Mar 21, 2026 - 18:12
फ्रूट चाट के दीवाने हो जाएं सावधान!, सेहत पर भारी पड़ सकती है ये आदत, डॉक्टर्स की चेतावनी

NEWS DESK : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग सुविधाओं को प्राथमिकता देने लगे हैं। यही वजह है कि मॉल, सुपरमार्केट और सड़क किनारे मिलने वाले पहले से कटे हुए फल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं लेकिन यह सुविधा आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

फ्रूट चाट के दीवाने हो जाएं सावधान!

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जब फल को काटा जाता है तो उसकी प्राकृतिक सुरक्षा परत खत्म हो जाती है। इसके बाद फल का अंदरूनी हिस्सा हवा, धूल और बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासकर गर्मियों में कटे हुए फलों में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं।

फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द का खतरा

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे फल खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह जोखिम और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। इतना ही नहीं, कटे हुए फलों को लंबे समय तक रखने से उनमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व, खासकर विटामिन सी धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। यानी ये फल न तो पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं और न ही उतने पौष्टिक।

एक्सपर्ट्स की सलाह

एक्सपर्ट्स की माने तो हमेशा साबुत फल खरीदें, घर पर धोकर काटें और तुरंत सेवन करें। कटे हुए फलों को लंबे समय तक बाहर न रखें और सड़क किनारे बिकने वाले फलों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि छोटी-सी लापरवाही बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है इसलिए सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0