सम्राट सरकार में एक दिन में दो-दो एनकाउंटर, सीवान में गोल्ड लुटरे को मारी गोली; पटना में टीचर पर फायरिंग करने वाला भी मुठभेड़ में जख्मी
SP पूरन कुमार झा ने बताया कि ‘पुलिस को आरोपी के मूवमेंट की सूचना मिली थी, पीछा करने पर उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।’
ENCOUNTER IN BIHAR : सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर हुए हैं। सोमवार की सुबह सीवान में पुलिस ने जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। गोली घुटनों के आर-पार हो गई।
घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। अंकित बीते 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की गोल्ड लूटकांड में शामिल था।
SP पूरन कुमार झा ने बताया कि ‘पुलिस को आरोपी के मूवमेंट की सूचना मिली थी, पीछा करने पर उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।’
वहीं दूसरा एनकाउंटर पटना में हुआ है, जहां एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अपराधी संदीप उर्फ बादल के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी प्रिंस पकड़ा गया।
दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से 33 दिनों में यह सातवां एनकाउंटर है। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। अब तक हुए छह एनकाउंटर में दो फुल और पांच हाफ एनकाउंटर शामिल हैं। सीएम सम्राट चौधरी की तरफ से खुली छूट मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं।
सीवान में एनकाउंटर के बाद पटना में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत भागवत नगर शिक्षक लूट कांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। पुलिस ने लूट कांड के आरोपी को गोली मारी है जबकि एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पटना पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अपराधी संदीप उर्फ बादल को लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











