BIG NEWS : अमेरिका-इजराइल का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला, खार्ग में ऑयल टर्मिनल को बनाया निशाना, कोम-काशान में उड़ाए पुल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने मंगलवार को रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसार) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके जरूरी ठिकानों पर हमला किया जाएगा।
NEWS DESK : अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊपर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान में एकबार फिर कई जगहों पर हमला किया गया है। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया है। ईरान का करीब 80 से 90% कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है।
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला
इसी दौरान कोम और कशान में भी पुलों को निशाना बनाया गया। काशान के पास यहयाबाद रेलवे पुल पर हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे के पुल पर भी हमला किया गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी चेतावनी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने मंगलवार को रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसार) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके जरूरी ठिकानों पर हमला किया जाएगा। इन हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए UAE के शारजाह में हमला किया। ईरान पहले ही कह चुका था कि अब वह चुप नहीं बैठेगा। अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकानों को निशाना बनाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











