रोजाना अंकुरित मूंग खाने के क्या हैं जबरदस्त फायदे, जानकर आप भी आज से ही करेंगे डाइट में शामिल

सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जिससे मसल्स मजबूत होते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

Mar 18, 2026 - 16:47
रोजाना अंकुरित मूंग खाने के क्या हैं जबरदस्त फायदे, जानकर आप भी आज से ही करेंगे डाइट में शामिल

NEWS DESK : आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में फिट रहना बेहद जरूरी है लिहाजा वर्कआउट के साथ-साथ वक्त पर नाश्ता और भोजन ग्रहण करना होगा। दिन की अच्छी शुरुआत अगर एक हेल्दी नाश्ते से होती है तो आपका जीवन काफी सुखमय रह सकता है। सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए अंकुरित मूंग सबसे बेहतर नाश्ता है।  

अंकुरित मूंग खाने के हैं जबरदस्त फायदे

सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जिससे मसल्स मजबूत होते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। आइए जानते हैं कि नाश्ता में अंकुरित मूंग लेने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 

1. पाचन तंत्र के लिए दुरुस्त

अंकुरित होने के बाद मूंग में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

2. वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अंकुरित मूंग का सेवन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम और प्रोटीन व फाइबर बहुत ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आप फालतू स्नैकिंग से बच जाते हैं।

3. पोषक तत्वों का पावरहाउस

अंकुरण की प्रक्रिया मूंग में मौजूद विटामिन और मिनरल्स की शक्ति को कई गुना बढ़ा देती है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है और प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। 

4. दिल की सेहत और ब्लड शुगर

अंकुरित मूंग खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार साबित होता है।

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0