मां मथुरासीनी मंदिर के सभागार मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया

Feb 26, 2024 - 06:03
मां मथुरासीनी मंदिर के सभागार मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया

गया । भारतीय जनता पार्टी मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष धनेश कुमार उर्फ बालाजी के अध्यक्षता में मां मथुरासीनी मंदिर के सभागार में भारतीय जनता पार्टी मानपुर नगर मंडल(गया) के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख के बीच कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी से संपर्क करने और उनके विचार लिए जाने पर विस्तृत चर्चा हुआ। चर्चा के उपरांत सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्ष को लाभार्थी के संपर्क की सूची दी गई है, इस सूची के माध्यम से सभी लाभार्थी से सरकार की योजनाओं पर फीड बैक लिया जायेगा। इस कार्यशाला में सीता कुण्ड शक्ति केंद्र प्रमुख राकेश रंजन कुमार, मां मथुरासिनी शक्ति केंद्र जनकपुर प्रमुख दिलतोष कुमार, दुर्गास्थान मानपुर शक्ति केंद्र प्रमुख
प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद चौधरी, भाजपा नेता दुखन पटवा, साकेत संगम, मुन्ना खटीक, आशिस कुमार आर्य, सतीश कुमार सिंह और अन्य कार्यकर्ता सामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0