एबीवीपी का 75वाॅ स्थापना दिवस सह कार्यकर्ता मिलन, झंडा तोलन व छात्र प्रतियोगिता समारोह आयोजित किया गया

Jul 10, 2023 - 06:47
एबीवीपी का 75वाॅ स्थापना दिवस सह कार्यकर्ता मिलन, झंडा तोलन व छात्र प्रतियोगिता समारोह आयोजित किया गया

गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 75वाॅ स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई के द्वारा कार्यकर्ता मिलन, झंडा तोलन, व छात्र प्रतियोगिता समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में कई शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राए बढ़-चढ़ कर भाग लिए, जिसमें फ्यूचर लाइन कोचिंग सेंटर छात्रा तुलसी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की, वही द्वितीय स्थान रिमझिम कुमारी व तृतीय स्थान आरजू, शिवम, अंश और सौरभ कुमार जो सन शाइन कोचिंग सेंटर के छात्र है। तुलसी कुमारी ने बताई कि मो. दाऊद सर और इरफान सर इस प्रतियोगिता के लिए हमें मार्गदर्शन दिखाएं तो ही हम टॉप की हुँ, यह प्रतियोगिता मध्य विद्यालय कुकरा में आयोजित किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सिंह व पीयूष राज अजीत, आरएसएस के कार्यकर्ता सत्येन्द्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक अविनाश कुमार पधारे। प्रिया सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं को प्रेरणा व राजनेता का गुण विकसित करता है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई के नगर मंत्री रंजीत कुमार, पूर्व नगर मंत्री सुजीत कुमार, नगर सह मंत्री रोहित कुमार, अध्यक्ष मोहम्मद दाऊद, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान, खेल मंत्री दिवाकर कुमार, हेमंत कुमार, रवि शंकर कुमार मीडिया प्रभारी अमरजीत कुमार एवं सभी कार्यकर्ता के सहयोग से संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0