12 साल बाद सांख्यिकी स्वयंसेवकों की वापसी की जगी उम्मीद, भागलपुर के 1600 नाम सरकार को भेजे गए

भागलपुर: करीब 12 वर्षों से अपनी वापसी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे सांख्यिकी स्वयंसेवकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सरकार के निर्देश पर भागलपुर जिले से करीब 1600 सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची योजना एवं विकास विभाग को भेजी गई है। सूची भेजे जाने के बाद स्वयंसेवकों में एक बार फिर काम पर लौटने की उम्मीद जगी है।

Oct 5, 2026 - 17:00

बताया जाता है कि करीब 12 साल पहले सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बहाली की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें छठी आर्थिक जनगणना के कार्य में लगाया गया था। बाद में सरकार की ओर से व्यवस्था को पुनर्विचाराधीन रखते हुए काम पर रोक लगा दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में सांख्यिकी स्वयंसेवक बेरोजगार हो गए और लगातार अपनी वापसी की मांग करते रहे।

अब सरकार के निर्देश पर दोबारा स्वयंसेवकों की सूची मांगे जाने के बाद उनके बीच खुशी का माहौल है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कार्यालय के बाहर जुटे स्वयंसेवकों ने खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और योजना एवं विकास मंत्री भगवान कुशवाहा का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें फिर से काम का अवसर देगी।

स्वयंसेवकों का कहना है कि करीब 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सूची भेजे जाने से इस बार का दशहरा और दीपावली उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0