पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद भी लगा ली फांसी, IT इंजीनियर का ख़ौफ़नाक वारदात

घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। IT इंजीनियर सुदीप्तो ने सॉफ्टवेयर कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और अपना कारोबार शुरू किया था।

Mar 16, 2023 - 10:26
पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद भी लगा ली फांसी, IT इंजीनियर का ख़ौफ़नाक वारदात

पुणे (महाराष्ट्र): 

पुणे में एक IT इंजीनियर ने अपनी पत्नी और 8 साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने प्लास्टिक के पॉलीथिन को अपनी पत्नी और बेटे के सिर में लपेट कर उनकी हत्या की। जब तक दोनो की सांसें बंद नहीं हुईं, तब तक आरोपी दोनों के सिर पर प्लास्टिक की पॉलिथिन बांधे रहा। दोनों की हत्या करने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में आर्थिक परेशानी की बात सामने आई है। 

पुणे शहर के औंध इलाके में बुधवार को 44 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उसकी पत्नी और उसका आठ साल का बेटा अपने फ्लैट में मृत पाया गया।  चतुश्रृंगी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की और फिर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुदीप्तो गांगुली, उसकी पत्नी प्रियंका और बेटे तनिष्क के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सुदीप्तो ने सॉफ्टवेयर कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और अपना कारोबार शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0