Monday, July 1, 2024
HomeJHARKHANDआंदोलनकारी परिवार ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने का लिया...

आंदोलनकारी परिवार ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने का लिया निर्णय

बुढ़मू में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की आयोजित बैठक में पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की ताकत को खंडित न होने दें।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की रांची जिला इकाई की बैठक झारखंड आंदोलनकारी शहीद बुधवा उरांव स्मारक के समीप अम्बा बगीचा में हुई। बैठक की अध्यक्षता आबिद अंसारी व किशोर खंडित ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर अलग पहचान, रोजी रोजगार, नियोजन व सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु. देने की मांग सरकार से की गई। लोकसभा चुनाव में आंदोलनकारी के परिवार के सदस्यों ने यशस्विनी सहाय के समर्थन में मतदान करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की ताकत व एकता को खंडित न होने दें। आंदोलनकारी मिलजुल कर लोकसभा के चुनाव में गोलबंद हो कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी जाति, पार्टी, धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर मतदान करें और अपनी पहचान, शक्ति एवं एकता को स्थापित करें। झारखंड अलग राज्य के मूल्य और साझा सांस्कृतिक विरासत को मिटने नहीं देना है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी लोकसभा के चुनाव में अपनी पहचान को मिटने नही दें। झारखंड आंदोलनकारियों से ही राज्य की समृद्धि और पहचान है।
केंद्रीय संयोजिका सरोजिनी कच्छप ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने वालों की स्थिति काफी दयनीय है। इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से झारखंड आंदोलनकारियों की अनदेखी करती रही है। इसलिए झारखंड आंदोलनकारी अपनी स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश राम, सिकंदर राम, तेजू राम, अखिलेश सिंह, चूंदा उरांव ,सुखी उरांव, चमरू उरांव, रामदेव लोहार, संतोष कुमार रवि , रामपाल यादव, विशु उरांव, इतवारी देवी ,भागीरथ उरांव, विद्या देवी, तेजू राम , बुधराम उरांव, हाना मिंज, सुंदरी उरांइन, बुधमणि देवी, गोईंदा उरांव, चेची देवी जगदीश गंझू बुटन गंझू महावीर गंझू, शिव बालक लोहरा, बेंजामिन तिर्की ,विजय कुजूर बुद्धमनी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments