दरभंगा में शराब लदा ट्रक पलटा, बोतलें लूटने की मची होड़; सुबह पहुंची पुलिस

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शराब लदा एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई।

Sep 18, 2026 - 10:31
दरभंगा में शराब लदा ट्रक पलटा, बोतलें लूटने की मची होड़; सुबह पहुंची पुलिस

दरभंगा:- बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शराब लदा एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई।

जानकारी के अनुसार, बघौल-अटहर मुख्य सड़क पर परवाहा बांध के पास रात करीब 2 बजे शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे और कई लोगों के ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस सुबह करीब 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

हादसे में पलटे ट्रक का नंबर HR 45C 8635 बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक में कितनी मात्रा में शराब लदी थी और हादसे के बाद कितनी शराब गायब हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ट्रक के पलटने के कारणों के साथ-साथ शराब की बोतलें ले जाने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0