गया-राजगीर NH-82 पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, 7 घायल; महिला समेत दो की हालत गंभीर
गया: गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों के अलावा सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति भी घायल हो गया। कुल 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गया:- गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों के अलावा सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति भी घायल हो गया। कुल 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस गया की ओर से आ रही थी। उसमें छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था। दक्खिनगांव के पास एंबुलेंस ने सड़क किनारे मौजूद विपुल सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस सड़क किनारे कई बार पलट गई। हादसे के बाद एंबुलेंस के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस में सवार प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों के अतरी थाना क्षेत्र के करमचक गांव के रहने वाले होने की जानकारी दी गई है।
वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के रहने वाले हैं और पास के एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं, भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए शीला देवी और विपुल सिंह को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया गया।
अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

