रामनगर में नशे में मिले दो पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद बगहा SP ने किया निलंबित

बगहा: बिहार के बगहा में पुलिस महकमे से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां रामनगर थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों के कथित तौर पर शराब के नशे में पाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद बगहा एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Sep 17, 2026 - 22:09

बताया जा रहा है कि मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में डायल-112 की मोटरसाइकिल के पास दो पुलिसकर्मी लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों के सामने हाथ जोड़ता हुआ भी दिखाई देता है। राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों की पहचान सुरेंद्र कुमार मुनमुन, पीटीसी और सुनील कुमार, हवलदार के रूप में बताई गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम ने मामले का संज्ञान लिया। दोनों पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच में शराब के नशे में पाए जाने के बाद बगहा एसपी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और पुलिस पर इसके पालन की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0