ऑपरेशन ‘सतर्क’ में RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के बाथरूम के पास लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद
रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। RPF फ्लाइंग टीम/रांची और RPF पोस्ट/रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डिकॉय चेकिंग के दौरान ट्रेन के सामान्य श्रेणी (GS) कोच में बाथरूम के पास एक लाल-काले चेकदार लावारिस बैग को बरामद किया।
रांची:- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। RPF फ्लाइंग टीम/रांची और RPF पोस्ट/रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डिकॉय चेकिंग के दौरान ट्रेन के सामान्य श्रेणी (GS) कोच में बाथरूम के पास एक लाल-काले चेकदार लावारिस बैग को बरामद किया।
बैग की तलाशी लेने पर उसमें Old Special XXX Rum की 12 बोतलें और Royal Mansion Gold Whisky की 12 बोतलें मिलीं। सभी बोतलें 750 मिलीलीटर की थीं। इस तरह कुल 24 बोतल यानी 18 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 18,840 रुपये बताई गई है।
RPF फ्लाइंग टीम/रांची के उप निरीक्षक रवि शेखर ने करीब 19:40 बजे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शराब को जब्त किया। इसके बाद बैग और शराब को RPF पोस्ट/रांची लाया गया, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
RPF के अनुसार, जब्त शराब को 17 सितंबर 2026 को उत्पाद विभाग, रांची को सौंपा जाएगा। मामले में बरामद शराब के मालिक और उसे ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

