पश्चिम चंपारण में बुद्ध प्रतिमा की तस्करी का खुलासा, 7.7 किलो की बेशकीमती प्रतिमा के साथ दो गिरफ्तार

नरकटियागंज: पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आई है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भगवान गौतम बुद्ध की बेशकीमती प्रतिमा की कथित तस्करी का मामला सामने आया है। एसएसबी की 44वीं वाहिनी के मांगुराहा समवाय और गौनाहा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Sep 18, 2026 - 10:04
पश्चिम चंपारण में बुद्ध प्रतिमा की तस्करी का खुलासा, 7.7 किलो की बेशकीमती प्रतिमा के साथ दो गिरफ्तार

नरकटियागंज:-पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आई है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भगवान गौतम बुद्ध की बेशकीमती प्रतिमा की कथित तस्करी का मामला सामने आया है। एसएसबी की 44वीं वाहिनी के मांगुराहा समवाय और गौनाहा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि संयुक्त टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 441 से करीब 6.2 किलोमीटर अंदर रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सैनिक रोड की ओर से स्कूटी पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। जवानों ने संदेह के आधार पर स्कूटी को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक थैला बरामद हुआ। थैले की जांच करने पर उसमें पीली धातु से बनी भगवान गौतम बुद्ध की करीब 7 किलो 705 ग्राम वजनी प्रतिमा मिली। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और स्कूटी को भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिद अंसारी और सुद्दू खान, दोनों रामनगर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों कथित तौर पर प्रतिमा को बेचकर मोटी रकम कमाने की फिराक में थे।

प्रतिमा की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह प्रतिमा कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पूरे मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस प्रतिमा के स्रोत, संभावित खरीदार और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0