दोस्त की शादी में आर्यन खान का दिखा मस्ती भरा अंदाज, जूता चुराई की रस्म में खूब किया उधम, देखें VIDEO
आर्यन खान अपने करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी में शामिल हुए थे। शादी के दौरान ‘जूता चुराई’ की रस्म में उन्होंने दूल्हे की तरफ से जिम्मेदारी संभाली और पूरे जोश के साथ इस परंपरा को निभाते नजर आए।
ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। यह वीडियो उनके दोस्त की शादी का है, जहां उनका मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, आर्यन खान अपने करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी में शामिल हुए थे। शादी के दौरान ‘जूता चुराई’ की रस्म में उन्होंने दूल्हे की तरफ से जिम्मेदारी संभाली और पूरे जोश के साथ इस परंपरा को निभाते नजर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन दूल्हे का जूता अपने हाथ में लेकर इधर-उधर घूम रहे हैं और किसी को भी उसे छूने नहीं दे रहे हैं।
— POSITIVE FAN (@POSITIVEFANN) April 22, 2026
What is really happening here man ?? pic.twitter.com/jz1uaP55bX
वीडियो में माहौल पूरी तरह से मस्ती और हंसी से भरा नजर आता है। दुल्हन पक्ष के लोग लगातार जूता छीनने की कोशिश करते हैं लेकिन आर्यन पूरी ताकत से उसे बचाते रहते हैं। यहां तक कि एक पल ऐसा भी आता है, जब वे गिर जाते हैं, फिर भी जूता नहीं छोड़ते। उनका यह फुल-ऑन एंटरटेनिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है, जिसमें बॉबी देओल, राघव जुयाल और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आए। वहीं शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







