बांकीपुर उपचुनाव : BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार बंटी कल करेंगे नामांकन, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी होंगे शामिल, प्रशांत किशोर ने भी लगाया दम
PATNA : पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिलचस्प मुकाबले की ओर बढ़ता दिख रहा है। बीजेपी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक कायस्थ जाति से आते हैं और नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं। अभिषेक कल यानी गुरुवार को नामांकन करेंगे। नॉमिनेशन में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। वो बुधवार को 2 दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। पीके ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वो रोजाना 7 घंटे जनसंपर्क कर रहे हैं। बुधवार को भी पीके ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया। पदयात्रा की शुरुआत उन्होंने चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से की।
वहीं, जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता बिट्टू सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के समर्थन में कैंपेनिंग करेंगे। वहीं, RJD ने रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, रेखा गुप्ता की उम्मीदवार को लेकर पार्टी के अंदर ही खींचतान शुरू हो गई है। वहीं, राजद के इस फैसले से कांग्रेस भी नाराज बताई जा रही है।
बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 13 जुलाई तक नॉमिनेशन होगा। जबकि 30 जुलाई को वोटिंग होगी। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। अभिषेक कुमार बंटी वर्तमान में वो भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे नितिन नवीन के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी निभाते रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











