बांकीपुर उपचुनाव : नितिन नबीन के करीबी अभिषेक होंगे भाजपा के उम्मीदवार
9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।
इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की हाई-प्रोफाइल बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार उर्फ़ बंटी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
वह भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं। वह कायस्थ जाति से आते हैं। बांकीपुर कायस्थ बहुल क्षेत्र है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। प्रशांत किशोर के उम्मीदवार बनने से यह हॉट सीट बन गई है। जन सुराज पार्टी और आरजेडी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। बाँकीपुर सीट को बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीटों में माना जाता है। उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही बाँकीपुर का चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। अब सभी की नजर 9 जुलाई के नामांकन और चुनाव प्रचार पर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











