BIG NEWS : भागलपुर में नाव पलटी, मची अफरा-तफरी, SDRF ने संभाला मोर्चा
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में नाव पलट गई है. नाव पर 11 मजदूर सवार थे. ये सभी फ्लड फाइटिंग के काम में जुटे हुए थे. तेज धार की चपेट में आने के कारण नाव कई बार बीच गंगा में घूमने लगी. जिस वजह से मजदूर पानी में डूबने लगे. फिलहाल मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है.
गंगा में पलटी नाव
असल में तेज धार में फंसी नाव बालू मिक्स बोरी लेकर बांध की तरफ आ रही थी, तभी बहुत तेज धार की चपेट में आ गई. जिस वजह से नाव अचानक घूमने लगी. इसके बाद नाव पर सवार मजदूरों ने किसी तरह नाव पर से बोरी को गंगा नदी में फेंका. जिसके बाद हल्का वजन होने के बाद नाव फिर सुरक्षित निकाली गई. सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
डीएम के आदेश के बाद भी कार्य क्यों?
5 दिन पहले हादसे के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने पानी के तेज प्रभाव के कारण नाव से कार्य को बंद करने का निर्देश दिया था. ऐसे में फ्लड फाइटिंग कार्य में नाव लग जाना सवालों के घेरे में है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे के अलावा नवगछिया पुलिस जिला के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.
एक हफ्ते में दूसरी घटना
इससे पहले भी 26 अगस्त को भागलपुर के नवगछिया में फ्लड फाइटिंग में लगे मजदूरों से भरी नाव पलट गई थी. नाव पर 21 मजदूर सवार थे. जिनमें से 19 मजदूरों को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बचा लिया है, जबकि दो लापता हो गए.
इधर, मंगलवार की अगले सुबह बांध पर स्थित 30 साल पुराना दुर्गा मंदिर अचानक गंगा नदी में कटाव की भेंट चढ़ गया. यह स्थिति तब उत्पन्न हुई, जब जल संसाधन विभाग पहले से ही तैनात था और काम कर रहा था लेकिन पानी के तेज बहाव में जल संसाधन विभाग की सारी तैयारी बह गई.
तटबंध पर कटाव रोधी कार्य
नवगछिया स्थित खरीक प्रखंड में पिछले कुछ समय से लगातार कटाव हो रहा है. राघोपुर-नरकटिया तटबंध पर कटाव रोधी कार्य चल रहा है लेकिन गंगा की तेज धारा की वजह से फ्लड फाइटिंग में लगे मजदूरों को काम करने में काफी दिक्कत हो रही है. वहीं, बाढ़ के कारण मंत्री बुलो मंडल के घर में पानी प्रवेश कर गया है. जिले की 40,000 आबादी बाढ़ से प्रभावित है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0