पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलना भारत का गौरव : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गयाजी। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘औलियी डाराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किए जाने पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री का ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। विदेश नीति, कूटनीति, आर्थिक विकास और वैश्विक प्रभाव में भारत की बढ़ती भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर, सुनील बम्बईया, गोपाल प्रसाद यादव, यश राज, दीपक पांडेय, सुनील मिश्रा, डॉ. श्याम किशोर मिश्रा, मिहिर कुमार, राजू मिश्रा, संतोष कुमार, कुंदन कुमार, साकेत सिंह एवं राजो मांझी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Sep 1, 2026 - 16:36
पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलना भारत का गौरव : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0