बिहार सरकार पर 1500 रुपये की डस्टबिन 15 हजार में खरीदने का आरोप, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का हमला
PATNA : बिहार में चारा घोटाला, जमीन घोटाला, मिट्टी घोटाला, अलकतरा घोटाला सहित कई घोटालों की चर्चा हो चुकी है लेकिन अब डस्टबिन घोटाले का मामला सामने आया है. इस डस्टबिन घोटाले को लेकर सियासत शुरू हो गई है.
कूड़ेदान छोटा.. बिल दस गुना बड़ा- रोहिणी आचार्य
मामला 2023 से जुड़ा हुआ है. जब बिहार में एनडीए की सरकार थी. जदयू और भाजपा की साझा सरकार थी. बताया जा रहा है कि उस समय स्वास्थ्य विभाग ने ₹1500 का डस्टबिन ₹15000 में खरीदा था. अब इस मामले को लेकर सियासत शुरू हुए शुरू है. इस सियासत में लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ओपनिंग की है.
रोहिणी आचार्य ने क्या लिखा?
अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रोहिणी आचार्य ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा है. उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा है कि सम्राट सरकार का एक और झोल डस्टबिन भी हुआ अनमोल.. बिहार में डस्टबिन भी 'वीवीआईपी' हो गया. जिस डस्टबिन की कीमत ₹1,500 बताई जा रही है, उसे ₹15,000 में खरीदा गया है यानी कूड़ेदान छोटा, लेकिन बिल दस गुना बड़ा.
अपने पोस्ट के जरिए रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय पर निशाना साधा है और लिखा है कि सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडेय से बिहार की जनता पूछ रही है. आखिर इस 'महंगे कूड़ेदान' का राज क्या है ? कूड़ा रखने का डिब्बा है या सरकारी खजाना खाली करने का नया जुगाड़?
JDU का पलटवार
रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद सत्तारूढ़ दल के नेता भी एक्टिव हुए. उन्होंने इस मामले में विपक्ष को ही आड़े हाथों ले लिया. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह सीएजी का मामला है. उनको यह संज्ञान लेना चाहिए. उन सभी रिसिप्ट और बिल का जांच सीएजी करती है. वह इस पर संज्ञान लेगी.
300 करोड़ का मामला
बता दें कि डस्टबिन मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बयानबाजी चल रही है. कुछ रिसिप्ट भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वर्तमान में डस्टबिन की कीमत बताई जा रही है और 2023 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदी गई डस्टबिन की कीमत की तुलना की जा रही है. हालांकि तेजस्वी यादव ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वहीं, मीडिया पोस्ट के मुताबिक 2023 में स्वास्थ्य विभाग ने 300 करोड़ रुपए की डस्टबिन की खरीदारी की थी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













