बिहार MLC चुनाव : NDA प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, CM सम्राट चौधरी बोले - जनता का भरोसा हमारे साथ

Jun 8, 2026 - 17:11
बिहार MLC चुनाव : NDA प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, CM सम्राट चौधरी बोले - जनता का भरोसा हमारे साथ

PATNA : बिहार विधानमंडल परिसर में एमएलसी द्विवार्षिक चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। नामांकन के मौके पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में एनडीए की एकजुटता और चुनावी तैयारियों का प्रदर्शन देखने को मिला।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि एनडीए उम्मीदवार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा के एजेंडे पर लगातार आगे बढ़ रही है और जनता का विश्वास गठबंधन के साथ है।नामांकन कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने आगामी विधान परिषद चुनाव में एनडीए की मजबूती और संगठनात्मक एकता पर भी जोर दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

एमएलसी द्विवार्षिक चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की रणनीतियां भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में नामांकन के इस शक्ति प्रदर्शन को आगामी चुनावी मुकाबले के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फिलहाल, विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है और सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0