BIG NEWS : बिहार में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, हो जाएं सावधान, पटना समेत 15 जिलों में हुई झमाझम बारिश
PATNA : बिहार में मानसून का असर दिखने लगा है। मंगलवार को पटना, बेतिया, कटिहार, मधुबनी, सासाराम और औरंगाबाद समेत 15 जिलों में बारिश हुई है। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
इधर, बारिश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा में एक मजार पर चादर चढ़ाने पहुंचे लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें लौटना पड़ा। वहीं, मुंगेर में नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू हो गया है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
दरभंगा के जाले में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक विशाल पीपल के पेड़ की डाल टूटकर एक मकान पर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद एक ही परिवार के 7 लोग बाल-बाल बच गए।
मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश का 7 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक, अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा।
प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक राज्य में सामान्य 230.1 मिमी के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 52 से 55 प्रतिशत कम थी।
पटना में रविवार शाम करीब पांच बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, लेकिन यह महज 10 मिनट तक ही चली। सुपौल, समस्तीपुर, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद में तेज बारिश होने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद बांका, नालंदा और जमुई में भी झमाझम बारिश हुई। वहीं आरा में हल्की बारिश हुई है। कटिहार समेत कई शहरों में बादल छाए रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











