बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का संचालन अब रांची नगर निगम के हाथों, टोल टैक्स की होगी सीधी वसूली
रांची: बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का संचालन अब रांची नगर निगम अपने स्तर से करेगा। निगम की ओर से प्रतिदिन दो पालियों में चार-चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो प्रत्येक बस से टोल टैक्स की वसूली करेंगे।
रांची: बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का संचालन अब रांची नगर निगम अपने स्तर से करेगा। निगम की ओर से प्रतिदिन दो पालियों में चार-चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो प्रत्येक बस से टोल टैक्स की वसूली करेंगे।
बस टर्मिनल के संचालन को लेकर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने बुधवार को बस ओनर्स और पूर्व एजेंसी के साथ बैठक की। उन्होंने पूर्व एजेंसी को 24 सितंबर तक बसों की संख्या और पिछले छह महीनों में वसूले गए टोल टैक्स की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि बिरसा मुंडा बस टर्मिनल की टेंडर प्रक्रिया फिलहाल प्रक्रियाधीन है और टेंडर मामले की जांच की जा रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे की जानकारी दी जाएगी। तब तक नगर निगम अपने स्तर से टर्मिनल का संचालन करेगा।
उन्होंने बताया कि टर्मिनल परिसर में कई लावारिस और जली हुई बसें खड़ी हैं। संबंधित बस मालिकों को एक सप्ताह के भीतर अपने वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में बसें नहीं हटाए जाने पर नगर निगम की ओर से उनकी नीलामी की जाएगी।
नगर निगम टर्मिनल परिसर को व्यवस्थित करने की भी तैयारी में है। परिसर की सफाई, बसों की व्यवस्थित पार्किंग और ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
वहीं, बस ओनर्स एसोसिएशन ने नगर निगम के इस फैसले पर सहमति जताई है। एसोसिएशन ने मांग की है कि टेंडर किसी भी एजेंसी को मिले, लेकिन टोल टैक्स की वसूली निर्धारित फिक्स दर के आधार पर की जाए।
LOCATION: RANCHI
बाइट: संजय कुमार, अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम
बाइट: प्रवीण कुमार, सदस्य, बस ओनर्स एसोसिएशन
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







