जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे में 4 की मौत, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह भी मृत; अस्पताल पहुंचे नेता

जमशेदपुर। मरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद एमजीएम अस्पताल में राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया। हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की भी मौत हो गई है।

Sep 24, 2026 - 11:28
जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे में 4 की मौत, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह भी मृत; अस्पताल पहुंचे नेता

जमशेदपुर:- मरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद एमजीएम अस्पताल में राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया। हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की भी मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, उपायुक्त, एसएसपी और एसडीओ समेत कई अधिकारी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। सभी ने घटना पर दुख जताया और घायलों/मृतकों के परिजनों से जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट कार ने ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल है।

हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0