BIG BREAKING : BPSC 70वीं का फाइनल रिजल्ट जारी, 2035 सफल अभ्यर्थियों का चयन, बनेंगे 200 SDM-136 DSP

Jun 20, 2026 - 18:06
BIG BREAKING : BPSC 70वीं का फाइनल रिजल्ट जारी, 2035 सफल अभ्यर्थियों का चयन, बनेंगे 200 SDM-136 DSP

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लंबे इंतजार के बाद 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि आयोग के इतिहास में सबसे बड़ी वैकेंसी थी। 2035 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं, जिनकी नियुक्ति SDM, DSP, टैक्स अधिकारी, राज्य टैक्स अधिकारी समेत अन्य पदों पर होगी।

BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा 13 दिसंबर 2024 और मेन्स एग्जाम अप्रैल 2025 में हुई थी। इसके बाद 2026 में जनवरी से अप्रैल तक इंटरव्यू लिया गया। हालांकि, यह परीक्षा विवादों, आंदोलनों और राजनीतिक चर्चाओं के लिए भी सुर्खियों में रही। नॉर्मलाइजेशन विवाद से लेकर बापू परीक्षा परिसर हंगामा, डीएम का थप्पड़, छात्रों का 2 महीने लंबा धरना, प्रशांत किशोर का अनशन और राहुल गांधी की एंट्री तक इस परीक्षा ने लगातार खबरों में जगह बनाई।

6 बार बदले पद, 3 बार बदली परीक्षा की तारीख

BPSC 70वीं की भर्ती प्रक्रिया के दौरान पदों की संख्या कई बार बढ़ाई गई। 18 सितंबर 2024 को 1,929 पदों पर भर्ती का फैसला लिया गया था। इसके बाद 23 सितंबर को 1,957 पदों का विज्ञापन जारी हुआ। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 1,964, फिर 2,031 और अंत में 2,035 कर दी गई।

परीक्षा की संभावित तिथि भी कई बार बदली गई। पहले 30 सितंबर 2024, फिर 17 नवंबर और 13-14 दिसंबर की तारीख तय की गई। अंत में आयोग ने 13 दिसंबर को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0