गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, गया जी में पाँचवे एवं सातवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया
सत्र का उद्देश्य छात्राओं को स्नातक के बाद उपलब्ध उच्च शिक्षा, रोजगार एवं विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना था।
गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। सत्र का उद्देश्य छात्राओं को स्नातक के बाद उपलब्ध उच्च शिक्षा, रोजगार एवं विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। एलपीयू की परामर्श अधिकारी नुपुर सिन्हा ने छात्राओं को एमबीए एवं अन्य उच्च शिक्षा कार्यक्रमों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल कोर्सेज, स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता तथा उभरते करियर क्षेत्रों की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। सत्र के दौरान छात्राओं को अपनी रुचि, क्षमता, कौशल एवं भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप करियर का चयन करने तथा बदलती इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने विभिन्न करियर एवं उच्च शिक्षा विकल्पों से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल ने की। उन्होंने करियर काउंसलिंग को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के साथ रोजगार से संबंधित सही दिशा चुनने तथा स्नातक के बाद बेहतर अवसरों की तलाश करने में सहायता करते हैं। कार्यक्रम का समन्वयन कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका एवं समर्थ पोर्टल की नोडल डॉ सूची सिन्हा एवं अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर व प्लेसमेंट सेल की नोडल डॉ वीणा कुमारी जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की ओर से इस तरह के करियर ओरिएंटेड प्रशिक्षण सत्र नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं, जिनमें छात्राएँ बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। छात्राएँ अपने शैक्षणिक जीवन को रोजगारपरक तथा व्यवसाय-उन्मुख बनाने के साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के टिप्स सीख पा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





