पितृपक्ष मेले में सफाई कर्मचारियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था
श्याम इंटरनेशनल एजेंसी की ओर से सुबह के नाश्ते से रात के भोजन तक की व्यवस्था, स्वच्छता में जुटे कर्मचारी
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पिंडदानी और श्रद्धालु गयाजी पहुंच रहे हैं। मेले में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए श्याम इंटरनेशनल एजेंसी की ओर से मेला क्षेत्र में लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एजेंसी के सफाई कर्मचारी सुबह से देर शाम तक विभिन्न मेला क्षेत्रों में स्वच्छता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्याम इंटरनेशनल एजेंसी की ओर से उनके खान-पान की भी समुचित व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों के लिए सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन और रात के भोजन तक की व्यवस्था रहती है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग सुबह करीब पांच बजे नाश्ता करने के बाद अपने-अपने निर्धारित मेला क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए निकल जाते हैं। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे भोजन करते हैं और फिर दोबारा अपने काम में जुट जाते हैं। कर्मचारियों ने कहा कि भोजन की व्यवस्था होने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और वे पूरी लगन के साथ मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने में जुटे हैं। पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी मेहनत से मेला क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में लगातार मदद मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





