BIHAR मानपुर में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वच्छता अभियान एवं स्वयंसेवकों ने किये योगासन

Jun 21, 2024 - 11:46
BIHAR मानपुर में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वच्छता अभियान एवं स्वयंसेवकों ने किये योगासन

गया । 21 जून 2024 को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या-49 मानपुर बीएन सहाय लेन स्थित नई दिल्ली पार्क में साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम होने के उपरांत सभी स्वयंसेवकों द्वारा पार्क में स्वच्छता अभियान में सहभागिता प्रदान किए गए एक घंटा में पार्क का नजारा बदल गया। स्वच्छता अभियान में गया नगर निगम के सफाई कर्मियों का भी सहयोग और योगदान सराहनीय रहा। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में गोपाल प्रसाद पटवा, अमोद कुमार, उदय कुमार, नंदू कुमार, देवेंद्र जी, दुखन पटवा, बालाजी, प्रमोद कुमार चौधरी, दीपक सोनार सहित दो दर्जन स्वयंसेवक शामिल रहे। वार्ड संख्या 49 के सफाई पर्यवेक्षक राजकुमार रविदास को सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सहयोग संसाधन एवं कचरा उठाव प्रबंध के लिए अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। अगले सप्ताह सभी ईमानदारी से मेहनत करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। विश्व योग दिवस के अवसर पर मानपुर पटवा टोली श्री दुर्गा स्थान के प्रांगण में दैनिक योगा ग्रुप द्वारा प्रशिक्षक अनिल कुमार, श्रीमती प्रमिला देवी पटवा पूर्व वार्ड पार्षद सहित 54 महिलाओं ने योग अभ्यास कार्यक्रम भाग लिया और आयोजन को अति सफल बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0