CM सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, विधानसभा और विधान परिषद में किया गया झंडोत्तोलन
PATNA : पटना के गांधी मैदान में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले परेड की सलामी ली। फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार गांधी मैदान में झंडा फहराया।
राजकीय समारोह में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकलेंगी। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा-विधान परिषद में भी झंडोत्तोलन किया गया। राजद, भाजपा, कांग्रेस ऑफिस में भी तिरंगा फहराया गया।
सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।’
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा से लेकर यातायात, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और लाइटिंग तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास 1500 जवानों की तैनाती की गई है।
दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा से लेकर यातायात, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और लाइटिंग तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास 1500 जवानों की तैनाती की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







