'कॉकटेल 2' का पहला गाना रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, अरिजीत की जादुई आवाज ने किया मदहोश, देखें VIDEO
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड के चर्चित सितारे शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जब तलक..' .रिलीज कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत फिल्म की स्टारकास्ट है। पहली बार स्क्रीन पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी एक साथ डांस और धमाल करती नजर आ रही है। गाने में तीनों की एनर्जी और केमिस्ट्री गजब की है। इसे गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जो सीधे दिल को छू लेती है। वहीं, गाने का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके प्यारे बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
ये फिल्म ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ, दीपिका और डायना पेंटी नजर आए थे। सीक्वल का निर्देशन भी होमी अदजानिया ही कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











