चेन्नई में आज CSK-SRH की टक्कर, बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसे मिलेगी मदद? पढ़ें रिच रिपोर्ट

प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

May 18, 2026 - 17:48
चेन्नई में आज CSK-SRH की टक्कर, बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसे मिलेगी मदद? पढ़ें रिच रिपोर्ट

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

अंक तालिका की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल तीसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं और उसके खाते में 14 अंक हैं। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। अगर CSK यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ की जंग और रोमांचक हो जाएगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें CSK ने 15 मैच जीते हैं, जबकि SRH को 8 मुकाबलों में जीत मिली है। खास बात यह है कि चेपॉक के मैदान पर चेन्नई का रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है।

पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट की बात करें तो इस सीजन चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा मददगार रही है। शुरुआती ओवरों में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है और स्पिन गेंदबाजों को टर्न और ग्रिप मिलने की संभावना रहेगी। यही वजह है कि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस सीजन चेपॉक में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां खेले गए 6 मुकाबलों में से 4 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0