नवादा में ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, एक युवक गिरफ्तार
नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गणेश कुमार (22 वर्ष), निवासी धनकौल के रूप में हुई है।
नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गणेश कुमार (22 वर्ष), निवासी धनकौल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को वारिसलीगंज थाना चौक स्थित पीएनबी एटीएम के पास चाय दुकान के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान गणेश कुमार को पकड़ा गया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस का आरोप है कि ऑनलाइन लोन के नाम पर लोगों को फोन कर उन्हें झांसे में लिया जाता था। धनी फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को लोन दिलाने का भरोसा दिया जाता था। इसके लिए कस्टमर डाटा और सोशल मीडिया से मिले मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जाता था।
पुलिस के मुताबिक, लोगों का विश्वास जीतने के लिए कभी बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी के कर्मचारी बनकर बातचीत की जाती थी। इसके बाद लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारी मांगी जाती थी। कथित तौर पर बाद में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे की मांग कर ठगी की जाती थी।
मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 694/26, दिनांक 30 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय और पुलिस सहायक अवर निरीक्षक पप्पू कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




