ड्रिल से अनुशासन, सेमिनार से आत्मविश्वास; एनसीसी कैडेटों में दिखा उत्साह
गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से बाजार समिति, चंदौती में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानसिक एकाग्रता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया के नेतृत्व में तथा ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा की देखरेख में कैडेटों ने ड्रिल प्रतियोगिता, मोटिवेशनल सेमिनार और विपश्यना मेडिटेशन सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा ने कहा कि एनसीसी कैडेटों के व्यक्तित्व निर्माण में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव कैडेटों को भविष्य में बेहतर नागरिक और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेंगे। उन्होंने कैडेटों से प्रशिक्षण की प्रत्येक गतिविधि को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

