रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 135वें संस्करण में उतरेंगी 24 टीमें, बिरसा मुंडा स्टेडियम बनेगा फुटबॉल का गवाह

Jul 1, 2026 - 18:17
रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 135वें संस्करण में उतरेंगी 24 टीमें, बिरसा मुंडा स्टेडियम बनेगा फुटबॉल का गवाह

RANCHI : डूरंड कप के 135वें संस्करण में इस बार झारखंड की राजधानी रांची को पहली बार मेजबानी का मौका मिला है। यह राज्य के खेल इतिहास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जबकि रांची में मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक खेले जाएंगे। 

सभी मैच बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होंगे। यहां लीग चरण के कई मुकाबलों के साथ एक क्वार्टर फाइनल मैच भी खेला जाएगा। रांची में होने वाले मैचों में इंडियन सुपर लीग की मजबूत टीम जमशेदपुर एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के अलावा भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम भी मैदान में उतरेगी। 

खास बात यह है कि श्रीलंका सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है। इस बार डूरंड कप में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं और मुकाबले देश के पांच शहरों-कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में खेले जाएंगे। रांची को मेज़बान बनाना टूर्नामेंट के विस्तार और झारखंड में फुटबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0