डीवीसी पेंसेनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में हुआ संपन्न

सेवानिर्वित कर्मी हमारे अभिभावक तुल्य:उप महाप्रबंधक

Apr 7, 2024 - 05:40
डीवीसी पेंसेनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में हुआ संपन्न

बोकारो थर्मल। डीवीसी पेंसेनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में हुई। सम्मेलन का शुभारंभ उप महाप्रबंधक बीजी होलकर एसोशियेसन के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी सरकार संयुक्त सचिव एस मोहिता आदि से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में डीविसी के सेवानिर्वित कर्मचारियों के क्वाटरो का भाड़ा बढ़ोतरी वापस लेने,99 वर्षो के लीज पर सेवानिर्वित कर्मचारियों को क्वाटर देने आदि मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुवे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उप महाप्रबंधक बीजी होलकर ने कहा कि डीविसी के सभी सेवानिर्वित कर्मचारी हमारे अभिभावक तुल्य है। सभी की बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा की यह उम्र तनाव से मुक्त अपने घर परिवार के साथ रहने की है। साथ ही कहा की सेवानिर्वित कर्मचारी अगर डीवीसी का आवास नही छोड़ेंगे तो बहाल हुए नए कर्मचारियों को क्वाटर मुहैया कैसे होगा। कहे की वेतन का रुपया से अगर घर नहीं बना सके है तो सेवानिर्वित होने के बाद डीविसी इतना रुपया व पेंशन देती है की आप आसानी से अपना घर कही बना सकते है। क्योंकि सेवानिर्वित होने के चार माह बाद डीवीसी क्वाटर का आवंटन खुद ब खुट रद्द हो जाता है ऐसे में डीवीसी के आवास में अवैध कब्जा बरकरार रखना उचित नहीं है। इस पर हमारे अभिभावक तुल्य सेवानिर्वित कर्मचारियों को विचार करना चाहिए। वही एसोशियेसन के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी सरकार एवम संयुक्त सचिव एस मोहिता ने कहा की डीवीसी प्लांटो में कामगारों की संख्या घटते जा रही है ऐसे में अगर सेवानिर्वित कर्मचारी आवास छोड़ देंगे तो उसमे अगल बगल के ग्रामीण व नेता अवैध कब्जा कर लेंगे जिससे डीविसी की रोयालिटी घटेगी। जिसपर डीवीसी प्रबंधन को विचार करनी चाहिए। सम्मेलन के दौरान एसोशियेसन के बोकारो थर्मल शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे बतौर अध्यक्ष एके देव, सचिव केके तिवारी, संयुक्त सचिव सुनील कर्ण, कोषाध्यक्ष राजवली यादव का चयन सर्वसमिती से किया गया। यहां बोकारो थर्मल सहित कोलकाता, मिजिया, मैथन, चंद्रपुरा, पंचेत, हजारीबाग आदि स्थानों से लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर विष्णु राम, केपी सिंह, रामजनन प्रसाद, भोला प्रसाद, सदन सिंह, रामप्रवेस सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0