स्वर्णकार समाज को संगठित करने और कारीगरों को सशक्त बनाने पर जोर

14 जून को रांची में होगा "परिचय सह सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण" कार्यक्रम

May 31, 2026 - 17:29
स्वर्णकार समाज को संगठित करने और कारीगरों को सशक्त बनाने पर जोर

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश की एक आवश्यक बैठक रविवार को कांके रोड स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क के समीप कुंदन टायर भवन के प्रथम तल पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी "परिचय सह सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण" कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी ने कहा कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले स्वर्णकार समाज के लोगों को संगठन से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से 10 जून तक अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम 14 जून को होटल ब्लू शिवालिक, रेलवे स्टेशन के समीप, रांची में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ स्वर्णकारों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
संगठन मंत्री डॉ. पंकज सोनी ने कहा कि संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाना सभी सदस्यों का दायित्व है। उन्होंने पारंपरिक कार्यक्रम "सोनार हाट" के आयोजन तथा राज्य के कारीगरों को एक मजबूत इको-सिस्टम से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग एवं बैनर लगाए जाएंगे। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज की एकता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
आगामी कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 7 जून को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंत में कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
गोपाल प्रसाद सोनी, डॉ. पंकज सोनी, दिगम्बर प्रसाद, रविन्द्र नाथ साहू, अजय प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, राम बालक, दीपक प्रसाद, राजेश सोनी, पंकज प्रसाद, गोपाल प्रसाद सोनी (एलआईसी), मनोज सोनी, सुरेंद्र प्रसाद, शंभू प्रसाद, सुनील पोद्दार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, समाज की एकता तथा आगामी "परिचय सह सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण" कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0