सीतामढ़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश घायल; हथियार और कारतूस बरामद
सीतामढ़ी के रेवासी इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में तीनों घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाहा, मणि कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतामढ़ी: जिले के रेवासी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपियों की पहचान रीगा के रमनगरा निवासी सुनील कुशवाहा, बेलसंड निवासी मणि कुमार और गाढ़ा निवासी इंदल कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, सुनील कुशवाहा दिनेश यादव हत्याकांड में आरोपी है और पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह रीगा इलाके में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगे। जल्दबाजी में बाइक गिर गई। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







