चिन्मय गीता-पाठ प्रतियोगिता 2022 में सरला बिरला के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

छात्रों ने स्कूल स्तर पर चयनित होकर नगर एवं अन्तर्नगरीय प्रतियोगिता में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया।

Mar 10, 2022 - 05:17
चिन्मय गीता-पाठ प्रतियोगिता 2022 में सरला बिरला के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने चिन्मय मिशन रांची द्वारा आयोजित चिन्मय गीता-पाठ प्रतियोगिता 2022 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 1715 छात्र सम्मिलित हुए। छात्रों ने स्कूल स्तर पर चयनित होकर नगर एवं अन्तर्नगरीय प्रतियोगिता में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। स्कूल, नगर एवं अन्तर्नगरीय प्रतियोगिता में ग्रुप ए, बी, सी एवं डी के छात्रों को सभी श्रेणियों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
स्कूल स्तर पर कक्षा- II के आभाश शौर्य और देवीप्रिया तथा कक्षा- I की संस्कृता सिंह ने ग्रुप ए में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा-V के अतुल शौर्य, कक्षा- IV के निलिम्प नंदन और कक्षा- V के यज्ञा सचदेव ने ग्रुप बी में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा- VII की अक्षिता रंजन, विनायक कुमार और रौनक कुमार ने ग्रुप सी में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा- VIII की सान्वी श्रेया, कक्षा- IX के मीहिर कुमार सिन्हा और कक्षा- VIII की प्रतिभा महतो ने ग्रुप डी में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नगर स्तरीय प्रतियोगिता मे कक्षा- VII के अक्षिता रंजन, विनायक कुमार और रौनक कुमार ने ग्रुप सी में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया और कक्षा- VII की प्रतिभा महतो ने ग्रुप डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्तर्नगरीय स्तर पर अक्षिता रंजन, विनायक कुमार, यज्ञा सचदेव और आभाश शौर्य ने विभिन्न स्थान हासिल किए।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डाॅ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि गीता जीवन का सार है। इतनी बड़ी संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेना बड़ी उपलब्धि है, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने छात्रों को बधाई दी।

प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि गीता हमें कर्म करना सिखाती है और कर्म करने वाले ही सफल होते हैं। अतः छात्र गीता के ज्ञान का अनुसरण करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0