गृह विज्ञान विभाग ने दिया ‘नवशक्ति’ का संदेश, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम ‘नवदुर्गा से नवशक्ति तक—हर बेटी में शक्ति, हर शक्ति में संभावना’ रही।

Oct 13, 2026 - 19:03
गृह विज्ञान विभाग ने दिया ‘नवशक्ति’ का संदेश, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

बोधगया। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम ‘नवदुर्गा से नवशक्ति तक—हर बेटी में शक्ति, हर शक्ति में संभावना’ रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचीन इतिहास विभाग की डॉ. अलका मिश्रा ने कहा कि भारतीय इतिहास में विदुषी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, डिजिटल ज्ञान और आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नौ प्रतीकात्मक शक्ति-रूपों के माध्यम से स्वास्थ्य, ज्ञान, पोषण, सुरक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का संदेश दिया। विभिन्न स्टॉलों पर पौष्टिक व्यंजन, मोटे अनाज, मासिक धर्म स्वास्थ्य, हस्तशिल्प और महिला उद्यमिता से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई गईं। इस दौरान ‘आज की बेटी : अधिकारों से अवसरों तक, अवसरों से आत्मनिर्भरता तक’ विषय पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. दीपशिखा पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें डॉ. सुष्मा कुमारी, डॉ. रीना कुमारी, शोधार्थियों एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने बेटियों को सशक्त बनाने और राष्ट्र के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0