गया कॉलेज की पुरुष एवं महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन, खेल से विकसित होती है अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता:- डॉ सतीश सिंह चन्द्र
महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में गया कॉलेज, गया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया।
गयाजी। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के तत्वावधान में केएलएस कॉलेज, नवादा में आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में गया कॉलेज, गया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 10 महाविद्यालयों की पुरुष एवं महिला टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में 9 अंक प्राप्त कर गया कॉलेज की टीम संयुक्त उपविजेता रही। इस उपलब्धि पर गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





