भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, तेज गेंदबाज यश ठाकुर का डेब्यू
SPORTS DESK : भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में हरारे की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद देती है। जिम्बाब्वे की टीम इसी का फायदा उठाकर शुरुआती विकेट हासिल करना चाहेगी।
भारत के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। पहले मुकाबले में ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया था और टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











