चेन्नई में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान की पारी सिमटी, भारत को मिला 219 रन का टारगेट
SPORTS DESK : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 218 रनों पर ऑलआउट हो गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 36 रन के स्कोर पर अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी रफ्तार और स्विंग से अफगान बल्लेबाजों को परेशान किया और शुरुआती चार विकेट सिर्फ 5 ओवर में चटका दिए।
हालांकि, इसके बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मोर्चा संभाला और शानदार शतक जड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शाहिदी ने 13 चौके और एक छक्के की मदद से 102 रनों की पारी खेली। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने भी अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए।
लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी अफगान बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। मोहम्मद नबी ने 21 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को एक-एक सफलता मिली। अब टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











